Anganwadi Supervisor Bharti 2024: सुपरवाइजर पद के लिए निकली भर्ती, जानिए योग्यता, आवेदन शुल्क व आवेदन की प्रक्रिया

Anganwadi Supervisor Bharti 2024: भारत में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, जिससे निपटने के लिए केन्द्र तथा राज्य राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है। इसी वजह से गवर्नमेंट की तरफ से कई बार नई-नई भर्ती निकाली जाती है। इसी बीच अब आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवदेन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जो महिलाएं Anganwadi Supervisor Bharti 2024 का इंतजार कर रही थी, उनके लिए शानदार मौका है। इस भर्ती के लिए 21 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 रखी गई है। इस वजह से जिन लोगों ने अभी तक आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है अब भी उनके पास शानदार मौका है।

Anganwadi Supervisor Bharti 2024

इस बार Anganwadi Supervisor Bharti 2024 की भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से निकाली गई है। ऐसे में सिर्फ राजस्थान की पात्र महिलाएं इस भर्ती का हिस्सा बन सकती है। अगर आप भी राजस्थान के निवासी है तो मैं आपको बता दूं कि आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए कुल 202 पदों पर पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

राज्य की सभी पात्र महिलाएं 21 फरवरी से लेकर 21 मार्च 2024 तक इसके लिए आवेदन कर सकती है। उसके बाद 22 जून 2024 को उन सभी उम्मीदवारों को परीक्षा देना होगा, जिन लोगों ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन किया होगा। लेकिन इसके लिए वही महिलाएं आवेदन कर सकती है जो इसकी सभी पात्रता मानदंड पूरा करी होगी। ऐसे में हम यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगे हमने इस लेख में बताया है कि Anganwadi Supervisor Bharti 2024 की पात्रता मानदंड क्या-क्या है।

Anganwadi Supervisor Bharti 2024 की योग्यता

जब भी सरकार द्वारा कोई भर्ती निकाली जाती है तब उनकी तरफ से यह भी बताया है जता है कि उसके लिए कौन-कौन उम्मीदवार पात्र होंगे। इसी तरह आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए भी राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने इसकी पात्रता निर्धारित कर दी है। इस भर्ती के लिए जो भी महिलाएं आवेदन करेगी उसके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, अन्यथा वो इसके लिए आवेदन नहीं कर सकती है।

स्नातक की डिग्री के अलावा महिलाओं के पास आंगनवाड़ी में कम से कम 10 वर्षों तक काम करने का भी अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता में जिन लोगों के पास कंप्यूटर से जुड़ी डिप्लोमा है तो वो भी Anganwadi Supervisor Bharti 2024 के लिए आवेदन कर सकती है।

Anganwadi Supervisor Bharti 2024 की आयु सीमा

अब बात आती है कि आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने आयु सीमा कितनी निर्धारित की है तो मैं आपको बता दूं कि इस भर्ती के लिए राज्य की वो महिलाएं पात्र मानी जाएगी, जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी। वहीं, इसकी अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की है। इस वजह से जिन महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से कम या 40 वर्ष से ज्यादा है उन्हें इसके लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

Anganwadi Supervisor Bharti 2024 के लिए आवेदन शुल्क

भारत में हर कुछ दिनों में कोई न कोई भर्ती आती रहती है जिसमे से अधिकतर भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करना पड़ता है। इस वजह से अब आपके मन में भी सवाल आ सकता है कि आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए कितना शुल्क देना पड़ेगा?

तो मैं आपको बता दूं कि Anganwadi Supervisor Bharti 2024 के लिए सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये भुगतान करने होंगे। इसके अलावा जो महिलाएं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, EWS तथा PWD वर्ग के अंतर्गत आती है उन्हें सिर्फ 400 रुपये भुगतान करने होंगे।

Anganwadi Supervisor Bharti 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज

राजस्थान की पात्र महिलाएं जब आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने जाएगी, तो उस दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज देने पड़ेंगे, क्योंकि उसके बिना आवेदन नहीं किया जा सकता है। इसी वजह से नीचे हमने उन सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की जानकारी दी है :-

  • आवेदनकर्ता के पास सबसे पहले आधार कार्ड होना चाहिए।
  • उसके बाद उनके पास आय प्रमाण पत्र भी होने चाहिए।
  • आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र भी होना जरुरी है।
  • फिर उन्हें अपना निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • उसके बाद आवेदनकर्ता को जाति प्रमाण पत्र भी देना पड़ेगा।
  • उनके पास खुद का मोबाइल नंबर भी होना जरुरी है।
  • अंत में उन्हें खुद का पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होगा।

Anganwadi Supervisor Bharti 2024 के लिए चयन की प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए 21 फरवरी से आवेदन लेना शुरू कर दिया है जिसकी अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 है। फिर 22 जून 2024 को उन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा देना होगा, जिन महिलाओं ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन किया होगा। उसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, उसमे जिसका भी नाम होगा उसे Anganwadi Supervisor पद के लिए नियुक्त किया जाएगा।

Anganwadi Supervisor Bharti 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दो तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। जो लोग ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपने नजदीकी ब्लॉक में जाना होगा। वहां जाने के बाद फॉर्म लेकर तथा उसे अच्छी तरह भरने के बाद जमा कर देना होगा। वहीं, जो उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए हमने नीचे जानकारी दी है, इस वजह से उस स्टेप को अच्छी तरह फॉलो कीजिए :-

  1. ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आप इसकी ऑफलाइन वेबसाइट पर जाइए।
  2. फिर उस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन आवेदन की लिंक दिख जाएगी, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  3. अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगी, जिसमे आपको सभी जानकारी अच्छी दर्ज कर देनी है।
  4. उसके बाद आगे आपको सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  5. फिर आपको वह फॉर्म सबमिट कर देना है।
  6. उसके बाद आपको आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
  7. आवेदन शुल्क भुगतान करने के बाद आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
  8. आवेदन पूर्ण होने के बाद आप उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।